Asia Cup 2023: पीसीबी के भावी अध्यक्ष जका अशरफ ने 24 घंटे में मारी 'हाईब्रिड मॉडल' वाले बयान पर पलटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2023, 12:00 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संभावित नए अध्यक्ष जका अशरफ ने एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को सिरे से खारिज करने वाले अपने बयान पर 24 घंटे के अंदर पटली मार दी है। जानिए क्या है उनके यू टर्न की वजह?

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के भावी अध्यक्ष जका अशरफ ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की औपचारिक स्वीकृति के बावजूद एशिया कप के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को ‘खारिज’ करने के 24 घंटे से भीतर ‘यूटर्न’ लेते हुए चार मैचों की मेजबानी स्वीकार कर ली है।

Zaka Ashraf

जका अशरफ

पाकिस्तान करेगा चार मैच की मेजबानी

हाइब्रिड मॉडल के तहत एशिया कप की सह मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच भी शामिल हैं। यह मॉडल अशरफ के पूर्ववर्ती नजम सेठी ने पेश किया था। 27 जून को पीसीबी की कमान संभालने जा रहे अशरफ ने हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में इसे खारिज कर दिया था।

End of Feed