ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त, उठी मैच फिक्सिंग की 'बू'

इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को स्वदेश भेज दिया। अब एक और कार्रवाई करते हुए कुछ खिलाड़ियों के फोन जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। फर्जी इंजरी के शक में इमाम-उल-हक और अनुशासनहीनता के आरोप में मोहम्मद रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों व कोच सरफराज अहमद को पाकिस्तान भेजकर 7 नए खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर गहरे संकट से गुजर रहा है। लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह हारने के पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 7 खिलाड़ियों और दो कोच को स्वदेश भेज दिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने जांच के सिलसिले में कई खिलाड़ियों के मोबाइल फोन कस्टडी में ले लिए हैं।

PCB Take Phone

पीसीबी ने खिलाड़ियों के जब्त किए फोन। फाइल फोटो

इसके चलते पाकिस्तान टीम में मैच फिक्सिंग की सुगबुगाहट होने लगी है। आईसीसी के एंटी करप्शन नियमों के तहत खिलाड़ियों के फोन केवल असाधारण परिस्थितियों या सट्टेबाजी, मैच फिक्सिंग की जांच के दौरान ही जब्त किए जा सकते हैं। पीसीबी के फोन जब्त करने पर मैच फिक्सिंग की बू आने लगी है।

End of Feed