PCB ने पाकिस्तान के इस गेंदबाज को दी होली की खुशखबरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 05:21 PM IST

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का केंद्रीय अनुबंध बहाल कर दिया। फरवरी में अनुशासनात्मक आधार पर उन्हें इस करार से बाहर निकाल दिया गया था।

PCB: होली से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को पीसीबी ने बड़ी खुशखबरी दी है। गद्दाफी के लाहौर क्रिकेट स्टेडियम में हुए पीसीबी ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस ने इस बात की जानकारी साझा की। हारिस रऊफ द्वारा लिखित में अपनी गलती स्वीकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनका सालाना केंद्रीय अनुबंध बहाल कर दिया। पीसीबी ने फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे के बाद रऊफ का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया था।

Haris Rauf

हारिस रउफ (साभार-PCB)

रऊफ ने कार्यभार और बिग बैश लीग अनुबंध का हवाला देते हुए आस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था जिसके बाद अनुशासनात्मक आधार पर यह फैसला किया गया था। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई गलतफहमी हुई है। नकवी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘उनका लिखित जवाब मिलने के बाद बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध बहाल करने का फैसला किया है। ’’

End of Feed