Pakistan Cricket Coach: शेन वॉटसन ने पाक कोच बनने से किया इनकार, अब इन 6 दिग्गजों से बात कर रहा है PCB

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 01:55 PM IST

Pakistan Cricket Team New Coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच के लिए एक बार फिर से खोज शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन के मना करने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिये जस्टिन लैंगर और गैरी कर्स्टन समेत कई विदेशी कोचों के संपर्क में है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच
  • शेन वॉटसन ने प्रस्ताव ठुकराया
  • लैंगर और कर्स्टन सहित कई दिग्गजों से बातचीत

शेन वाटसन के इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिये जस्टिन लैंगर और गैरी कर्स्टन समेत कई विदेशी कोचों के संपर्क में है। ‘जंग’ अखबार के अनुसार पीसीबी ने लैंगर, कर्स्टन, माइक हेसन, मैथ्यू हेडन, इयोन मोर्गन और फिल सिमंस से संपर्क किया है।

Who Will Become Pakistan Cricket Team Coach

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच कौन बनेगा (AP)

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि वह आगामी टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए टीम के लिये विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ चाहते हैं।पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने देशी कोचों को तरजीह दी थी।

End of Feed