पीएसएल को छोड़कर आईपीएल का दामन थामने वालों को मोहसिन नक़वी ने दिया कड़ा संदेश

पाकिस्तान सुपर लीग का दामन छोड़कर आईपीएल में शिरकत करने जा रहे खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कड़ा संदेश दिया है।

लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने जा रहा है। 11वें सीजन के आगाज से पहले कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का दामन छोड़कर आईपीएल में शिरकत करने जा रहे हैं। हाल ही में जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह अपनी टीम में शामिल करने का ऐलान किया। मुजरबानी पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाईडेट के लिए खेलने वाले थे लेकिन उन्होंने सीजन के आगाज से पहले ही करार तोड़ दिया। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बॉश ने भी ऐसा ही कदम उठाया था।

Mohsin Naqvi

मोहसिन नक़वी

दसुन शनाका होंगे राजस्थान रॉयल्स में शामिल

End of Feed