ICC Champions Trophy 2025: बीसीसीआई को मनाने के लिए पीसीबी ने चली नई चाल, आईसीसी के सामने रखा ये प्रस्ताव

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 08:39 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे के लिए मनाने के लिए एक नई चाल चली है। जानिए क्या है पीसीबी का नया प्रस्ताव?

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने टीम इंडिया की सुरक्षा की तैयार की नई योजना
  • एक वेन्यू में पहले दौर के सभी मुकाबले खेलने का रखा प्रस्ताव
  • तीन शहरों में होगा पूरे टूर्नामेंट का आयोजन

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अगले साल चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान भारत के क्वालीफाइंग दौर के मुकाबलों को केवल एक ही शहर में आयोजित कराने का सुझाव दिया है। चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए तीन शहरों कराची, रावलपिंडी और लाहौर को चुना है। फाइनल लाहौर में होगा।

India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान(साभार ICC)

भारतीय टीम के यात्रा कार्यक्रम को किया जाएगा कम

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया,'आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने भी हाल ही में लाहौर का दौरा किया था जहां उन्होंने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ चैंपियन्स ट्रॉफी के इंतजामों पर चर्चा की थी और यह सुझाव दिया गया था कि भारतीय टीम के यात्रा कार्यक्रम को कम से कम रखा जाए।'

End of Feed