Asia Cup 2025: भारत से हार के बाद एक्शन में PCB, खिलाड़ियों को दे दी बड़ी सजा

PCB Action After Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके फैंस के लिए एक और बुरे सपने की तरह साबित हुआ जिसे वे भूलना चाहेंगे। इसमें भारत के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है।

PCB Action: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टीम एक समय जीत के करीब लग रही थी लेकिन उनकी खराब बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी ने सारा खेल खराब कर दिया। ये टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनकी तीसरी हार थी और इसके बाद बोर्ड ने सख्त कदम उठाने का निर्णय ले लिया है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर अब विदेशी टी20 लीग्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सूत्रों ने इसकी पुष्टी कर दी है।

Pakistan cricket team AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का आदेश

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सैयद समी अहमद ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय लीगों से हटने और घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इसका सीधा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा जिन्हें पहले विदेशी लीग्स के लिए एनओसी दी गई थी।

End of Feed