पाकिस्तानी बैटिंग की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी नए कोच पर, जानिए कौन हैं माइक स्मिथ

Pakistan New Batting Coach: स्मिथ की एंट्री के साथ ही मौजूदा अंतरिम बल्लेबाजी कोच असद शफीक की भूमिका खत्म हो जाएगी। शफीक अभी टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। पाकिस्तान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है।

Pakistan New Batting Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। PCB ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वो टीम के साथ 19 अगस्त से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से जुड़ेंगे। PCB के एक भरोसेमंद सूत्र के अनुसार स्मिथ से करार मौखिक तौर पर हुआ है। बोर्ड द्वारा बैटिंग कोच के पद के लिए विज्ञापन जारी करने के बाद आए आवेदनों में से स्मिथ को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेवल-4 के कोच माइक स्मिथ को टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लंबा अनुभव है। वो पाकिस्तान सुपर लीग की कई टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं, इसलिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी से वो अच्छी तरह वाकिफ हैं।

PCB

पाकिस्तान का नया बैटिंग कोच कौन (फोटो साभार- X)

4 महीने में हुई असद शफीक की छुट्टी

स्मिथ की एंट्री के साथ ही मौजूदा अंतरिम बल्लेबाजी कोच असद शफीक की भूमिका खत्म हो जाएगी। शफीक अभी टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। पाकिस्तान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है। ये दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं हैं। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर खिसक गया है। अगर टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है तो उसका परसेंटेज और गिर जाएगा, जिससे फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

End of Feed