LIVE

PBKS vs SRH Match Highlights: पंजाब का विजय अभियान जारी, हैदराबाद को मिली करारी शिकस्त

Umesh KumarUpdated Apr 11, 2026, 19:28 IST

PBKS vs SRH Today IPL Match (पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच हाईलाइट्स ) Updates: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 11 अप्रैल 2026 को डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई। पंजाब ने 220 का रन चेज करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। आईपीएल के 17वें मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़े।

PBKS vs SRH Match Highlights: पंजाब का विजय अभियान जारी, हैदराबाद को मिली करारी शिकस्त
PBKS vs SRH Match Highlights: पंजाब का विजय अभियान जारी, हैदराबाद को मिली करारी शिकस्त

PBKS vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2026 के दूसरे डबल हेडर के दिन पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स ने अपना दबदबा बनाते हुए हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी।

मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। पावरप्ले में 105 रन बनने के बाद ऐसा लगा था कि SRH काफी आसानी से 240-250 के स्कोर तक पहुंच जाएगा। लेकिन PBKS के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। शशांक सिंह ने एक ओवर में ट्रैविस हेड (38) और अभिषेक (74) को आउट कर रन गति पर ब्रेक लगा दिया। आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 34 रन बने। साथ ही बीच के ओवरों में भी PBKS के गेंदबाजों ने अच्छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने भी तेज शुरुआत की। पहले छह ओवर में टीम ने 90 का स्कोर पार किया। वहीं, प्रियांश आर्य ने 16 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। हालांकि, वह अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए। प्रभसिमरन ने भी अर्धशतक की पारी खेली। कूपर कॉनली 11 रन ही बनाकर आउट हुए। नेहाल वढेरा भी 14 रन बनाकर लौट गए। हालांकि, इस बीच पंजाब की रनगति नहीं रुकी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद रहते हुए 33 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। वह मैच खत्म कर लौटे। शशांक सिंह ने नाबाद 16 रन की पारी खेली। पंजाब ने छह विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वह 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीसरी हार है।

आईपीएल के 17वें मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़े-

APR 11, 2026 19:26 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को सोचने की जरूरत

पावरप्ले में दोनों टीमों ने काफी रन बनाए। पावरप्ले के खेल में SRH ही आगे थी लेकिन उसके बाद उनका स्कोरिंग रेट धीमा हो गया लेकिन PBKS ने ऐसा नहीं होने दिया और आराम से जरूरी रन रेट के आस-पास रहते हुए रन बनाया गया। पुरानी गेंद पर शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल था लेकिन श्रेयस ने कमाल की बल्लेबाजी की। पहले उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन उसके बाद लय हासिल करते ही, उन्होंने तेजी से रन बनाए। SRH की टीम को अपनी गेंदबाजी के बारे में काफी कुछ सोचने की जरूरत है।
APR 11, 2026 19:15 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब किंग्स ने दर्ज की जीत

पंजाब किंग्स ने 220 का टारगेट बहुत आसानी से जीत दर्ज की। पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में 10 बार 200 प्लस का स्कोर चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। हैदराबाद को उसकी तीसरी हार मिली है।
APR 11, 2026 19:02 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 24 गेंद पर सरपंच की फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर में दो सिक्स के साथ कुल 18 रन बटोरे। श्रेयस 26 गेंद पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। वढेरा 13 गेंद पर 14 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं। पंजाब ने 197 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 18:44 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 13 ओवर हुए समाप्त

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिया है। प्रभसिमरन 51 रन और कूपर कॉनली 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर 20 रन और नेहाल वढेरा 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को 42 गेंद पर 66 रन चाहिए।

13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 154/3
APR 11, 2026 18:11 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 16 गेंद पर प्रियांश की फिफ्टी

पंजाब किंग्स ने भी इतिहास रच दिया है। 6 ओवर में अपना सबसे तेज 93 रन का स्कोर बनाया। प्रियांश ने 16 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। वह 18 गेंद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रभसिमरन 18 गेंद पर 41 रन बनाकर प्रियांश का भरपूर साथ दिया है।
APR 11, 2026 17:58 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब का स्कोर पाचस के पार

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य का रौद्र रूप जारी है। चार ओवर में ही टीम ने 50 का स्कोर पार कर लिया है। प्रियाश 15 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रभसिमरन 9 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनादकट ने प्रभसिमरन को आउट करने का मौका गंवा दिया। फॉलो थ्रू में वह कैच नहीं लपक पाए।

4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 55-0
APR 11, 2026 17:45 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब की तूफानी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की है। दो ओवर समाप्त हो चुके हैं। पंजाब ने 29 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्य ने 8 गेंद पर 18 रन और प्रभसिमरन सिंह 4 गेंद 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को वापसी के लिए विकेट निकालने होंगे।
APR 11, 2026 17:22 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने बनाए 219 रन

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। पावरप्ले में 105 रन बनने के बाद ऐसा लगा था कि SRH काफ़ी आसानी से 240-250 के स्कोर तक पहुंच जाएगा। लेकिन PBKS के गेंदबाज़ों ने कमाल की वापसी की। आख़िरी पांच ओवर में सिर्फ़ 34 रन बने। साथ ही बीच के ओवरों में भी PBKS के गेंदबाज़ों ने अच्छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की। पिच अभी भी अच्छी ही दिख रही है।
APR 11, 2026 17:02 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: रन आउट हुए अनिकेत वर्मा

17वें ओवर में हैदराबाद को चौथा झटका लगा। अनिकेत वर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। वह 9 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के लिए अपनी विकेट गंवा दिया।

17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 198/4
APR 11, 2026 16:57 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 16 ओवर समाप्त

हैदराबाद की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने अभी तक तीन विकेट ही गंवाए हैं। ईशान किशन 27 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 26 रन बनाकर और अनिकेत वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 182/3
APR 11, 2026 16:24 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: शशांक सिंह ने एक ओवर में दिलाई दो सफलता

9वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब किंग्स को पहली सफलता दिलाई। शशांक ने ट्रैविस हेड को 38 के स्कोर पर आउट किया। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इसके बाद शशांक ने अभिषेक शर्मा को 74 रन पर पवेलियन की राह दिखाई। दो विकेट की मदद से पंजाब वापसी करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन और किशन क्रीज पर हैं।

9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 123/2
APR 11, 2026 16:08 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 6 ओवर में 100 के पार हुआ स्कोर

हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 100 का स्कोर कर लिया। अभिषेक 22 गेंद पर 66 रन और हेड 15 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 105
APR 11, 2026 15:54 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की धमाकेदार शुरुआत

हैदराबाद ने धमाकेदार शुरुआत की है। 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के उसने 60 रन बना लिए हैं। अभिषेक 14 गेंद में 35 और हेड 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 15:42 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की आक्रमक शुरुआत

अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में 9 रन दिए। ओवर दी दूसरी गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ा। दूसरे ओवर में अभिषेक ने दो चौके जड़े। हैदराबाद ने तेज शुरुआत की है। दो ओवर के बाद 20 रन हो गए हैं। अभिषेक 14 और हेड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 15:19 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद ने किए हैं दो बदलाव

टॉस के समय ईशान किशन ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। किशन ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमारी टीम काफी युवा है और गेंदबाजी में भी कई युवा खिलाड़ी हैं। दो बदलाव किए गए हैं। हमारी टीम में दो बदलाव है। प्रफुल हिंगे आज डेब्यू कर रहे हैं। जयदेव उनादकट की वापसी हुई है।
APR 11, 2026 15:15 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले में गेंदबाजी SRH की सबसे बड़ी परेशानी

SRH के गेंदबाज बीच के ओवरों में धीमी गति की गेंदों से तो काफी प्रभावी रहे हैं, लेकिन पावरप्ले में गेंदबाजी चिंता का कारण बनी हुई है। इस बार उनका सामना प्रियांस और प्रभसिमरन जैसे ओपनर्स से है जो पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स के लिए जाते हैं। इस सीजन पावरप्ले में SRH ने अब तक 18 ओवरों में केवल पांच विकेट लिए हैं और 11.3 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं।
APR 11, 2026 15:12 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
APR 11, 2026 15:12 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिख क्लासेन, सलील अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, इशान मलिंगा।
APR 11, 2026 15:02 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अय्यर ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह दिन का मैच है। हम विकेट की स्थिति को समझना चाहते हैं। हमें एक-दूसरे का और सभी युवा खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा।
APR 11, 2026 14:52 IST

PBKS vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

सनराइजर्स हैदराबाद के फैन्स अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), ईशान किशन(Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Henrich Klassen) और ईशान मलिंगा(Ishan Malinga) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।