PBKS vs RCB Dream11 Prediction: पंजाब और बेंगलुरु का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs RCB Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब आरसीबी के पास हिसाब बराबर करने का मौका है।

PBKS vs RCB Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। यह इन दोनों टीमों के बीच बैक टू बैक दूसरा मुकाबला है। शुक्रवार को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब आरसीबी के पास हिसाब बराबर करने का मौका है। आरसीबी ने अब तक 4 मुकाबले जीते हैं और अच्छी बात यह है कि उसने सारे मुकाबले घर से बाहर जीते हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्ल की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है।

PBKS VS RCB DREAM 11 Team

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (साभार-TNN)

पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Punjab Kings)

पंजाब किंग्स के इस सीजन अच्छा करने के पीछे अनकैप्ड खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। शुरुआत में प्रियांश आर्य या प्रभसिमरन सिंह की बात हो या फिर फिनिशर के तौर पर नेहल वढेरा की सबने अपने खेल से प्रभावित किया है। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर इस टीम को सामने से लीड कर रहे हैं। वह इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। अय्यर 51 की औसत से 257 रन बना चुके हैं। प्रियांश आर्य 209 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं और वह 209 रन बना चुके हैं। फिनिशर के तौर पर 184 रन बना चुके नेहल वढेरा इस टीम में आकर पूरी तरह से बदल चुके हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी वही पंजाब के संकटमोचक थे।

End of Feed