PBKS vs MI: आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी ना तो हार्दिक पांड्या कर रहे हैं और ना ही सूर्यकुमार यादव करते दिखाई दे रहे हैं। इस मैच में दोनों ही प्लेइंग इलेवन में भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस मैच में मुंबई की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद बुमराह ने बताया कि पिछले मैच में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव क्यों नहीं खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस (फोटो साभार- IPL/BCCI)
टॉस जीतने के बाद बुमराह ने चुनी गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर कहा, 'हमने पिछला मैच देखा था और हमें लगा कि शायद ठंडे मौसम की वजह से विकेट थोड़ा सेटल हो जाएगा। काफी अच्छा लग रहा है। मैं यहां 19 साल की उम्र में आया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि MI का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है, यह एक नई चुनौती है और मैं इसे मजे से निभाना चाहूंगा। हम जितना हो सके, उतना अच्छा करेंगे। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम इनका आनंद लेना चाहते हैं, और शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में भी डालना चाहते हैं। निजी कारणों से सूर्या यहां मौजूद नहीं हैं, और अल्लाह गजनफर भी टीम के साथ नहीं हैं।'
टॉस हारने के बाद क्या बोले पंजाब के कप्तान
वहीं टॉस हारने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है। अभी भी पता नहीं कि पिच कैसा खेलेगी, इसलिए हम बस इसके बारे में पॉज़िटिव सोच रहे हैं। हमें यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है। हमें अच्छी फॉर्म में रहने और पॉजिटिव सोच रखने के बारे में सोचना होगा। हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई टीम में आए हैं।'
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (PBKS vs MI Playing 11)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह(कप्तान), रघु शर्मा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
