PBKS vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल का 18वां सीजन अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ चला है। सीजन के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants) का आमना सामना होने जा रहा है। मैच का आयोजन धर्मशाला (Dharamsala) के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। पंजाब के दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। पंजाब की टीम मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब अब तक खेले 10 मैच में से 6 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 13 अंक के साथ पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं ऋषभ पंत(Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टूर्नामेंट में थोड़ा संघर्ष करती दिख रही है। उसका प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। अबतक खेले 10 मैच में से लखनऊ 5 में जीत और 5 मैच में हार के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर काबिज है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी बची चारों मैच जीतने होंगे तभी उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो सकेगी।
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच और वेदर रिपोर्ट
अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक और 0.199 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब की टीम गुजरात, लखनऊ, चेन्नई(दो बार) कोलकाता, आरसीबी को मात दे चुकी है। जबकि उसे आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाफ हार मिली। कोलकाता के खिलाफ उसका एक मुकाबला बारिश की भेंच चढ़ गया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 10 मैच में 5 जीत, 5 हार और -0.325 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर है। सीजन में लखनऊ अबतक हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, गुजरात और राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर सकी है जबकि उसे दिल्ली(दो बार), पंजाब, चेन्नई और मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आज पंजाब और लखनऊ के बीच बड़ा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए रविवार शाम खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी है। क्योंकि बाकी बचे सभी मैचों में जीत उस टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। अब जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के टक्कर के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। पंजाब और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 4 मैच हो चुके हैं। जिसमें पंजाब की टीम केवल 1 मैच जीत सकी है जबकि 3 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। फॉर्म के लिहाज से देखें तो रविवार को धर्मशाला के छोटे मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की पिच रिपोर्ट (PBKS vs LSG Pitch Report)
मेजबान गुजरात टाइटंस और मेहमान राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होने वाला आईपीएल 2025 का मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम (HPCA Stadium Dharamshala) में होने जा रहा है, तो यहां की पिच के बारे में आपको बताते हैं। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज ही हावी होते नजर आए हैं। यहां की उछाल भरी पिच पर बल्लेबाज छोटी बाउंड्रीज का फायदा उठाकर रनों का पहाड़ खड़ा करते रहे हैं। इस मैदान पर मौजूदा सीजन का यह पहला मैच है। अबतक आईपीएल के इतिहास में यहां 13 मैच खेल जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है। आईपीएल के यहां खेले गए 13 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 8 मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम 5 मुकाबले रहे हैं। उस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर (241/7) आरसीबी के नाम दर्ज है जो उसने साल 2024 में पंजाब के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था। वहीं इस मैदान पर बनाया सबसे छोटा स्कोर 116 रन है जो मेजबान पंजाब किंग्स ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाए थे। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 183.77 रन रहा है।
आईपीएल में आज पंजाब और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In PBKS vs LSG IPL Match Today)
आज आईपीएल 2025 में खेले जाने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ( Nicholas Pooran) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के अलावा तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पर सभी की नजर रहेंगी। वहीं पंजाब किंग्स की टीम की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya),अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Punjab Kings And Lucknow Super Giants In IPL 2025)
लखनऊ सुपर जाइंट्स:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्क्रम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।
धर्मशाला में आज के मौसम का हाल (Dharamsala Weather Today)
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2025 के 54वें मैच का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है, यह पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच स्थित मैदान में के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है लेकिन धर्मशाला में मौसम ठंडा है। धर्मशाला में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन रविवार को यहां दोपहर में बारिश की संभावना है। शाम के वक्त जब मैच खेला जाएगा उस वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना पांच प्रतिशत तक है। इसका मतलब बारिश का मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैच के दौरान थोड़ी बहुत बूंदा बांदी हो सकती है।
