PBKS vs KKR Dream11 Prediction: पंजाब और कोलकाता का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs KKR Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो पंजाब का होम ग्राउंड भी है। यहां पंजाब की टीम पिछला मुकाबला जीत चुकी है, जहां उसने चेन्नई को हराया था।

PBKS vs KKR Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां अब तक केवल दो बार ही 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इस मैदान पर पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता। यहां खेले गए 7 मुकाबले में केवल 2 में उसे जीत मिली है। अच्छी बात यह है कि इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला जीता था। उसने इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराया था।

pbks vs kkr dream 11 Team

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-TNN)

दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स ने भी पिछला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ ही जीता था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल केकेआर 6 अंक के साथ 5वें नंबर पर और पंजाब किंग्स की टीम इतने ही अंकों के साथ छठे नंबर पर है। हेड टू हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 33 मुकाबलों में 21 में कोलकाता को जीत मिली है जबकि केवल 12 मुकाबले पंजाब किंग्स के नाम रहे हैं।

End of Feed