Punjab Kings vs Chennai Super Kings Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 28 रन से मात दे दी है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 168 रन बनाए। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और केवल 139 रन बना पाई।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- AP)
ये चेन्नई सुपर किंग्स की टूर्नामेंट की छठी जीत है। इसी के साथ वे प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए मुश्किलों का दौर बड़ गया है। टीम के केवल 2 मैच बचे हैं वे इसे जीत भी जाती है तो भी 14 अंकों तक ही पहुंचेगी जहां से क्वालिफाई करना मुश्किल हो जाएगा। मैच में सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। जिन्होंने 43 रन भी बनाए और 3 विकेट भी लिए।
