IPL में फिर उठा वेपिंग का भूत, रियान पराग के बाद धुआं उड़ाते नजर आए युजवेंद्र चहल?

Yuzvendra Chahal Vaping Video: वीडियो में नजर आ रहा है कि युजवेंद्र चहल अपने साथी खिलाड़ी शशांक सिंह के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान वह वेपिंग जैसा कुछ करते नजर आ रहे हैं।

Yuzvendra Chahal Vaping Video: पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बवाल मच गया है। क्रिकेट फैंस उनके इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के यूट्यूब ट्रैवल व्लॉग से सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब किंग्स की टीम हैदराबाद जा रही है। इस दौरान अर्शदीप सिंह कैमरा ऑन करके अपने साथी खिलाड़ियों के साथ रील्स वीडियो बना रहे हैं।

Chahal

युजवेंद्र चहल का वीडियो (फोटो- X/@MoInsiders)

फ्लाइट से सामने आया वीडियो

इसी वीडियो में एक जगह नजर आता है कि युजवेंद्र चहल अपने साथी खिलाड़ी शशांक सिंह के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान वह वेपिंग जैसा कुछ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर क्रिकेट फैंस के बीच तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि जैसे चहल के मुंह से धुआं निकल रहा है। इसके बाद वह खांसते नजर आते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो-

End of Feed