PBKS Retention List IPL 2025: इन दो खिलाड़ियों पर जताया पंजाब किंग्स ने भरोसा, नीलामी से पहले किया रिटेन

IPL 2025 Retention List, Punjab Kings: पिछले 17 साल से पहली खिताब जीत का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों पर जताया है पंजाब ने भरोसा।

Punjab Kings IPL 2025 Retention List: इंडियन प्रीमियर के 18वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी में तकरीबन एक महीने के वक्त बचा है। इससे पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी रिटेन किए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने नीलामी से पहले दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के फैसला किया है जिसमें प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह का नाम शामिल हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम के पास नीलामी के दौरान 4 पुराने खिलाड़ियों को आरटीएम कार्ड(राइट टू मैच) के जरिए टीम में बनाए रखने का मौका बचा रहेगा। अर्शदीप सिंह कगिसो रबाडा और सैम कुरेन टीम के लिए टीम आरटीएम कार्ड का उपयोग कर सकती है। पंजाब की टीम ने रिटेंशन में केवल 110.5 करोड़ रुपये की मोटी राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। उसके पर्स में सबसे ज्यादा राशि होगी।

Punjab Kings IPL 2025 Retention list

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 रिटेंशन लिस्ट

भविष्य की टीम पॉन्टिंग करेंगे तैयार

पंजाब किंग्स की टीम नए हेड कोच रिकी पॉन्टिंग की देखरेख में बनेगी जिन्हें टीम मैनेजमेंट ने चार साल के लिए साथ जोड़ा है। पॉन्टिंग टीम के चयन में शार्ट टर्म के साथ लॉन्गटर्म गोल्स को भी ध्यान में रखकर चलेंगे जिससे वर्तमान के साथ-साथ आने वाले सालों के लिए भी टीम तैयार हो सके।

End of Feed