विराट आउट हुए और लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा छा गयाः जानिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर क्या कुछ बोले पैट कमिंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 05:26 PM IST

Pat Cummins on Virat Kohli Wicket in World Cup Final: विश्व चैंपियन बनकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस स्वदेश लौट चुके हैं और वहां पहुंचकर वो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत के दौरान कई बातों का खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने बताया विश्व कप 2023 फाइनल में जब विराट कोहली आउट हुए तब स्टीव स्मिथ ने उनसे कहा कि शांत रहकर सुनो।

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस का बयान
  • विश्व कप 2023 फाइनल पर दी प्रतिक्रिया
  • विराट कोहली के आउट होते ही लाइब्रेरी जैसा सन्नाटाः कमिंस

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का कहना है कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर विश्व कप फाइनल के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) का विकेट गिरते ही मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों में ऐसा सन्नाटा छा गया मानो वह किसी लाइब्रेरी में हो। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता । कइयों का मानना है कि कमिंस की गेंद पर कोहली का आउट होना मैच का निर्णायक पल था।

Pat Cummins On Virat Kohli Wicket In World Cup Final

पैट कमिंस (Instagram)

कमिंस ने ‘द ऐज’ से बातचीत में कहा ,‘‘फाइनल में कोहली का विकेट गिरने के बाद हम घेरा बनाकर खड़े थे जब स्टीव स्मिथ ने कहा कि भीड़ को सुनो। हमने देखा कि एक लाख भारतीय एकदम खामोश थे । लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा था । यह पल लंबे समय तक याद रहेगा।’’

End of Feed