Australia Squad Update: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

Australia Squad Update: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। कमिंस के रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी गई है। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे।

Australia Squad Update: टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट भी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। कमिंस अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी विश्व कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। पैट कमिंस की जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस और शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने टी20 विश्व कप में बेन ड्वारशुइस और मैथ्यू रेनशॉ के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Pat Cummins

पैट कमिंस (साभार-ICC)

उन्होंने कहा, "पैट को अपनी पीठ की चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए, इसलिए बेन एक तैयार रिप्लेसमेंट हैं जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ-साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षक और निचले क्रम में आकर बड़े शॉट लगाने की क्षमता भी रखते हैं। हमें लगता है कि अच्छी पेस के साथ बॉल को स्विंग करने की उनकी काबिलियत और स्मार्ट वैरिएशन हमारी उम्मीद के मुताबिक हालात और टीम के ओवरऑल स्ट्रक्चर के लिए अच्छी होगी।"

End of Feed