IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेगा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 15, 2023, 02:22 PM IST

India vs Austraila ODI series: वनडे वर्ल्ड कप से पहलेऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का चोटिल खिलाड़ी इस सीरीज में वापसी कर सकता है।

India vs Austraila ODI series: बायीं कलाई की चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य विश्व कप से पहले सितंबर के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना है। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 27 से 31 जुलाई के बीच खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट मैच के दौरान कमिंस की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें छह सप्ताह के विश्राम की सलाह दी गई थी।

Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Australia Cricket Team Twitter)

इस तेज गेंदबाज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात से 17 सितंबर तक होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहना तय है। ऑस्ट्रेलिया इसके बाद भारत के खिलाफ 22, 24 और 27 सितंबर को एकदिवसीय मैच खेलेगा।

End of Feed