Paris Paralympic Opening Ceremony: पेरिस पैरालम्पिक उद्घाटन समारोह आज, भारतीय दल के 100 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

Paris Paralympic Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक के बाद अब बुधवार से पेरिस पैरालंपिक का आगाज होने जा रहा है। पेरिस पैरालम्पिक उद्घाटन समारोह आज है। इसमें भारतीय दल के करीब 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे।

Paris Paralympic Opening Ceremony: भारतीय दल के सौ से अधिक सदस्य बुधवार को पेरिस पैरालम्पिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे जिनमें 52 खिलाड़ी शामिल है । यह समारोह खेलो के इतिहास में पहली बार स्टेडियम से बाहर आयोजित होगा। जिन खिलाड़ियों की गुरुवार को इवेंट हैं, वे देशों की परेड में भाग नहीं लेंगे। इनमें 10 सदस्यीय निशानेबाजी दल शामिल है।

Paris Paralympics, Paris Paralympics 2024, Paris Paralympics Opening, Paris Paralympics Live, Paris Paralympics opening ceremony Live Updates, Paris Paralympics opening ceremony News, Paris Paralympics opening ceremony Updates, Paris Paralympics 2024 opening ceremony, Paris Paralympics opening ceremony Attend Indian Contingent,

पेरिस पैरालंपिक का आगाज होने जा रहा है। (फोटो- SAI Media X)

भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझडिया ने कहा,‘जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को स्पर्धायें हैं,वे उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी।’ देशों की परेड में भारत के 106 सदस्य हिस्सा लेंगे जिनमें 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारी हैं। भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (एफ 64) और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव (एफ34) भारत के संयुक्त ध्वजवाहक होंगे।

End of Feed