Paris Olympics 2024: चोट के कारण शुरुआती बढ़त को निशा नहीं रख पाईं बरकरार, क्वार्टर फाइनल में झेलनी पड़ी हार

Paris Olympics 2024, Nisha Dahiya: भारतीय पहलवान निशा दहिया को पेरिस ओलंपिक 2024 में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को खेले गए महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन चोटिल होने के कारण बढ़त को बरकरार नहीं रख पाईं।

Paris Olympics 2024, Nisha Dahiya: भारतीय पहलवान निशा दहिया दायें हाथ में चोट के कारण शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी और महिला 68 किग्रा कुश्ती मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को उत्तर कोरिया की पाक सोल गम से हार गयी। सोल गम ने निशा को 10-8 से शिकस्त दी।

Nisha Dahiya, Nisha Dahiya Loses, Nisha Dahiya loses in the quarterfinals, Nisha Dahiya Injury, Nisha Dahiya Injury Updates, Nisha Dahiya Records, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

निशा दहिया। (फोटो- Jio Cinema Screengrab)

एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पहलवान निशा ने उत्तर कोरिया की पहलवान के खिलाफ शुरुआती कुछ सेकेंड में ही 4-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसके बाद तीन मिनट के शुरुआती पीरियड में रक्षात्मक रवैया अपनाकर उत्तर कोरिया की पहलवान को कोई मौका नहीं दिया।

End of Feed