World Cup 2023 Semifinal: सेमीफाइनल में अब भी पहुंच सकती है पाकिस्तान की टीम, करना होगा ये कमाल

Pakistan world cup 2023 semifinal scenario: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को सच करना पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किल नजर आ रहा है हालांकि अभी भी वे असंभव काम करके इसे हासिल कर सकते हैं।

Pakistan world cup 2023 semifinal scenario: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दे दी। इस मैच पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान की निगाहें टिकी हुई थी। लेकिन उनके हाथों निराशा ही लगी। न्यूजीलैंड लंका के खिलाफ विशाल जीत के बाद वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में लगभग पहुंच गई है। उसके नाम के आगे बस मुहर लगनी बाकि है। पाकिस्तान भले ही इस रेस से बाहर होता नजर आ रहा है लेकिन फिर भी उसके बाद एक मौका है लेकिन उसे बड़ा कमाल करना होगा।

Pakistan cricket team babar azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। केन विलियमसन के टॉस जीतने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने फॉर्म हासिल करते हुए श्रीलंकाई शीर्ष क्रम को तोड़ दिया। कुसल परेरा ने 51 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी। श्रीलंका ने पहले 10 ओवरों में 5 विकेट खो दिए थे, इससे बाद महेश थीक्षाना ने नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर उन्हें 171 रन तक पहुंचाया। इस छोटे से लक्ष्य को कीवियों ने आसानी से चेज कर लिया।

End of Feed