महिला टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ क्या रणनीति अपनाएगा पाकिस्तान, कोच ने दिया जवाब

ICC Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई आबादी रहती है। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज वहाब ने कहा कि खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे क्रिकेट का आनंद लें, खुद को अभिव्यक्त करें और मुश्किल ग्रुप में रखे जाने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल खेलने पर फोकस करें।

ICC Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से इंग्लैंड में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के दौरान आक्रामक क्रिकेट खेलने से कोई समझौता नहीं करेगी। पाकिस्तान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई आबादी रहती है। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज वहाब ने कहा कि खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे क्रिकेट का आनंद लें, खुद को अभिव्यक्त करें और मुश्किल ग्रुप में रखे जाने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल खेलने पर फोकस करें।

FiFa (29)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (ICC)

पाकिस्तान के कोच ने क्या बोला

वहाब ने एक बयान में कहा, ’’विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि वे खेल का आनंद लें, खुद को अभिव्यक्त करें और आक्रामक क्रिकेट खेलें, चाहे नतीजा कुछ भी हो।’’ पाकिस्तान को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत, गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, लेकिन वहाब ने कहा कि टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य बना रही है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ’’खिलाड़ियों को आयरलैंड में और विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में खेलने से अच्छा अनुभव मिला है। वहां का मौसम पाकिस्तान से काफी अलग है और पिचें भी अलग बर्ताव करती हैं। लेकिन खिलाड़ियों को चिंता नहीं करने और अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहा गया है।’’

End of Feed