PAK vs WI Live Streaming: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

PAK vs WI Live Streaming: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टी20 सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था।

3 मैच की टी20 सीरीज जीतने के बाद अब पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज से वनडे में भिड़ने के लिए तैयार है। 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार देर रात ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान के पास है तो वेस्टइंडीज का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं। यह इस मैदान पर दूसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया है। वनडे में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हुई है जो टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थी। बाबर के सामने इस फॉर्मेट में शतकों के मामले में सबसे आगे जाने का मौका है। फिलहाल वह 19 शतक के साथ सईद अनवर से पीछे हैं। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

pak vs WI 1st ODI

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (साभार-X ICC)

कब होगा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला (PAK vs WI 1st ODI Match Date)

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला शुक्रवार, 8 अगस्त को खेला जाएगा।

End of Feed