PAK vs SA Head To Head Record: किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

PAK vs SA Head To Head Record: वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी। हार की हैट्रिक झेल चुकी बाबर की टीम के पास जीत ही एकमात्र विकल्प है, जबकि लगातार 2 जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं।

PAK vs SA Head To Head Record: वर्ल्ड कप का 26वां मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। टीम लगातार तीन हार झेलकर यहां पहुंची है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम जीत की रथ पर सवार है और लगातार दो जीत दर्ज कर यहां पहुंची है। नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने वाली साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड और बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया है।

PAK vs SA Head To Head Record.

बाबर आजम और एडेन मार्करम (Timesnowdigital)

इस वर्ल्ड कप में दोनों टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम 5 में से 4 मुकाबला जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है तो पाकिस्तान की टीम 5 में से केवल 2 ही मुकाबला जीत पाई है और वह 4 अंको के साथ छठे स्थान पर है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

End of Feed