Pakistan vs New Zealand 1st Test: मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को कराची में टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आगाज हुआ। इस मुकाबले में एक खास चीज देखने को मिली। एक ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर की मैदान पर वापसी हुई जिसका करियर लोग तकरीबन खत्म मान चुके थे। पाकिस्तान क्रिकेट में शाहिद अफरीदी मुख्य चयनकर्ता बने और इस दिग्गज की टीम में वापसी हो गई। हम बात कर रहे हैं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) की, जिन्होंने लौटते हुए कुछ खास किया है।
सरफराज अहमद की वापसी (PCB)
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की टेस्ट क्रिकेट में 1445 दिन बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच में जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके अलावा जब सोमवार को वो टीम में लौटे तो ऐसे मैदान पर उनकी वापसी हुई जो उनका घरेलू मैदान (कराची) है। लेकिन उससे भी दिलचस्प पहलू ये रहा कि सरफराज अपने घरेलू मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं।
.@SarfarazA_54 is making his 5️⃣0️⃣th Test appearance 🙌#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai t.co/OHcEQXUhNm
— ANI (@ANI) Dec 26, 2022
आते ही बल्ला बोल उठा
टेस्ट सीरीज के इस पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी और 48 रन पर उनके तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। फिर कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने पारी को संभाला और तभी 110 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गिर गया और मैदान पर एंट्री हुई 35 वर्षीय पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की। सरफराज ने भी इस वापसी को खराब नहीं होने दिया और आते ही 84 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। ये उनके टेस्ट करियर का 19वां पचासा साबित हुआ। खबर लिखे जाने तक वो 65 रन बना चुके थे
🔙 in the side#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai t.co/JL5atBuWA3
— ANI (@ANI) Dec 26, 2022
बाबर आजम के साथ शानदार पार्टनरशिप भी
अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने कप्तान बाबर आजम का भी बखूबी साथ दिया जिसके दम पर बाबर आजम शतक भी जड़ने में सफल रहे। उन्होंने बाबर आजम के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया है।
