PAK vs ENG Preview: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 10:23 AM IST

PAK vs ENG Preview: वर्ल्ड कप के 44वें मैच में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। पाकिस्तान की टीम अब तक 4 मुकाबला जीतकर 8 प्वाइंट्स के साथ टेबल में 5वें नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड के सामने चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने की बड़ी चुनौती है।

PAK vs ENG Preview: पाकिस्तान को विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को अपने आखिरी लीग मैच में लगभग असंभव अंतर के साथ चमत्कारिक जीत दर्ज करनी होगी जबकि इंग्लैंड की नजरें चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये क्वालीफाई करने पर लगी होंगी। श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर न्यूजीलैंड का रनरेट काफी बेहतर हो गया है जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया । 1992 की चैम्पियन पाकिस्तान को अब असंभव से अंतर से इंग्लैंड को हराना होगा।

Pakistan vs England

पाकिस्तान और इंग्लैंड (साभार-AP)

न्यूजीलैंड का नेट रनरेट इस समय प्लस 0 . 743 है जबकि पाकिस्तान का प्लस 0 . 036 है । बाबर आजम की टीम को पहले बल्लेबाजी करने पर करीब 287 रन से जीतना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए 284 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करनी होगी जो नामुमकिन सा है। गत चैम्पियन इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन उसका लक्ष्य शीर्ष आठ में रहकर 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये क्वालीफाई करना है।

End of Feed