PAK vs ENG 1st Test Day 2: इंग्लैंड के 657 रन के जवाब में पाकिस्तान की बढ़िया शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 2, 2022, 07:44 PM IST

Pakistan vs England 1st test day 2 match highlights: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के रिकॉर्ड 657 रन के जवाब में शुक्रवार को यहां बिना किसी नुकसान के 181 रन बना कर ठोस शुरुआत की। दूसरे दिन स्टंप्स के समय अब्दुल्लाह शफीक 89 और इमाम उल हक 90 रन बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने पारी के 29वें ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी की।

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के रिकॉर्ड 657 रन के जवाब में शुक्रवार को यहां बिना किसी नुकसान के 181 रन बना कर ठोस शुरुआत की।दूसरे दिन स्टंप्स के समय अब्दुल्लाह शफीक 89 और इमाम उल हक 90 रन बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने पारी के 29वें ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी की और दिन में 51 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट लिए तरसाये रखा।

pak_eng

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (AP)

शफीक ने इस दौरान 158 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये जबकि इमाम ने 148 गेंद की नाबाद पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया।

End of Feed