बॉलर्स पर बाबर ने फोड़ा हार का ठीकराः अफगानिस्तान से मात के बाद बोले- हम अच्छा नहीं खेल रहे

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 10:23 AM IST

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान ने सोमवार को यहां विश्व कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Pakistan vs Afghanistan: आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के हाथों पहली हार से पाकिस्तान आहत हुआ है। टूर्नामेंट में इस बड़े उलटफेर के बाद पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने मात के लिए अपने बॉलर्स पर ठीकरा फोड़ा और सीधे तौर पर उन्हीं को हार का दोषी करार दिया, जो कि बीच के ओवरों में विकेट लेने में असफल रहे।

babar azam

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम। (फाइल)

मैच के बाद आजम ने बताया,‘‘हमने अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाए। विश्व कप में अगर आप एक विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपको हार का सामना करना पड़ता है। ’’

End of Feed