Pakistan Qualification Scenario: क्या भारत से हारकर टी20 विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान?

क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के महा-मुकाबले में 6 रन के करीबी अंतर से हार के बाद सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है? जानिए क्या है समीकरण?

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने दी पाकिस्तान को 6 रन से मात
  • जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाया पाकिस्तान
  • पाकिस्तानी टीम के लिए मुश्किल हुई सुपर-8 की राह

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले गए महामुकाबले में 6 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 19 ओवर में 119 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने एक फिर टीम को गच्चा दे दिया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना सकी।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीतने होंगे अंतिम दो मैच

पाकिस्तानी टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पाकिस्तानी टीम को इससे पहले अमेरिकी टीम के खिलाफ सुपर ओवर तक गए मुकाबले में 5 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब उसने भारत के खिलाफ भी जीत का शानदार मौका हाथ से गंवा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। अब उसकी प्लेऑफ की सीट बाकी बचे दो मैच में जीत के अलावा आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका की हार पर टिक गई है।

End of Feed