हांगकांग सिक्सेस जीतने पर पाकिस्तान के पीएम ने घोषित की एक हफ्ते की छुट्टी! जानें क्या है सच्चाई

Hong Kong Sixes Tournament: सोशल मीडिया पर आज कल हर रोज कई खबरें वायरल होने लग जाती हैं जिस पर कई बार तो फैंस को भी भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच पाकिस्तान की टीम द्वारा हांगकांग सिक्केस टूर्नामेंट जीतने के बाद एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक हफ्ते की छुट्टी का दावा किया गया है।

Hong Kong Sixes Tournament: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में दमदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग सिक्सेंस टूर्नामेंट जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। यह खबर थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस जीत की खुशी में एक सप्ताह के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा कर दी है। कई यूजर्स इस बात से हैरान थे कि हांगकांग सिक्सेंस जैसे टूर्नामेंट के लिए इतना बड़ा कदम कैसे उठाया जा सकता है, खासकर पाकिस्तान के लिए, जिसने 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई बड़ी जीत हासिल नहीं की है।

Hong Kong sixes PAK

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट (फोटो- AP/X)

क्या है वायरल ट्वीट का सच?

यह अफवाह शाहबेज़ शरीफ नाम के एक अकाउंट के ट्वीट से फैली। इस ट्वीट में लिखा था: "हांगकांग सुपर सिक्सेंस जीतने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बधाई। हालांकि हम भारतीय कमेंटेटर्स XI को नहीं हरा सकते, यह जीत विश्व कप से कम नहीं है! मैं इस खुशी के अवसर पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा करना चाहूंगा।"

End of Feed