SA vs PAK first Test Day 2: दोनों टीमों के बीच हो रही है कांटे की टक्कर, मैच पहुंचा रोमांचक मोड़ पर

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा सीरीज का पहला टेस्ट मैच गेंदबाजों के दबदबे के बीच दूसरे ही दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों ही टीमें मैच में बनी हुई है। ऐसा रहा सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का हाल।

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट दूसरे दिन ही रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। पहले दिन पाकिस्तान की टीम ने 211 रन पर ढेर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट 82 रन पर चटका लिए थे। ऐसे में दूसरे दिन इस स्कोर से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 301 रन बनाने में सफल हुई। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं लेकिन अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 2 रन पीछे है। दूसरे दिन कुल मिलाकर 10 विकेट गिरे और गेंदबाजों का दबदबा नजर आया।

South Afica vs Pakistan

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान

बावूमा-मार्करम ने पहुंचाया द. अफ्रीका को 100 रन के पार

दूसरे दिन 82 रन पर 3 विकेट से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की पारी को एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा की जोड़ी ने आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। इससे पहले मार्करम ने अपना अर्धशतक 72 गेंद में 10 चौके की मदद से पूरा किया। लेकिन 136 के स्कोर पर टेम्बा बावुमा की पारी का अंत आमेर जमाल ने करके दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया।

End of Feed