पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने दिया वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की भागीदारी को लेकर बयान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 23, 2023, 10:40 AM IST

इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी या नहीं इसको लेकर पहली बार पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इसको लेकर 4 जुलाई को फैसला लिया जाएगा, तब तक सरकार सुरक्षा को लेकर मूल्यांकन करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबला
  • 5 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप
  • पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का बयान

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर पहली बार पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि टीम भेजने से पहले सरकार सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो जाना चाहती है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि वह अपनी टीम के वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर सुरक्षा संबंधी चीजों का मूल्यांकन करेगी। यह पाकिस्तान सरकार की तरफ से पहली सार्वजनिक बयान है। यही कारण है कि अब तक आईसीसी वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है। बीसीसीआई द्वारा आईसीसी को भेजे गए ड्राफ्ट शेड्यूल पर पाकिस्तान को छोड़कर सभी देशों ने हामी भर दी है। पीसीबी को वेन्यू को लेकर कुछ समस्या है जिस कारण यह पेंच अब तक फंसा है।

IND VS PAK WORLD CUP MATCH

भारत और पाकिस्तान (साभार-T20 world Cup)

पाकिस्तान सरकार की स्वीकृति जरूरी

End of Feed