ODI ट्राई-सीरीज का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान को लगा झटका, आईसीसी ने टीम पर लगाया जुर्माना

लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ ODI ट्राई-सीरीज के फाइनल में स्लो ओवर-रेट (धीमी गेंदबाजी गति) बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है। मैदानी अंपायर ने इसकी शिकायत की थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ ODI ट्राई-सीरीज के फाइनल में स्लो ओवर-रेट (धीमी गेंदबाजी गति) बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ICC की वेबसाइट के अनुसार, एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए पाया कि मेजबान टीम तय समय में निर्धारित ओवरों की संख्या से एक ओवर पीछे रह गई थी।

PAK ODI Team

पाकिस्तान टीम को लगा करारा झटका। फोटो- PCB

यह गलती 'खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता' के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आती है, जो न्यूनतम ओवर-रेट के उल्लंघन से संबंधित है। इस नियम के तहत, यदि कोई टीम तय समय में निर्धारित ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

End of Feed