पाकिस्तान के पूर्व कोच ने इनके सिर पर फोड़ा चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार का ठीकरा

Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम अपने देश में आयोजित टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई है और इस शर्मनाक प्रदर्शन के पीछे पूर्व कोच ने चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद (Aaqib Javed) और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। गिलेस्पी का मानना है कि टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी कोच और चयनकर्ताओं को उठानी चाहिए।

Babar azam ap sad

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ ग्रुप मैच हारने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी से समय से पहले ही बाहर हो गई। यह प्रदर्शन टीम और उनके प्रशंसकों के लिए निराशाजनक रहा। गिलेस्पी ने कहा कि इस खराब प्रदर्शन के लिए कोच और चयनकर्ताओं को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

End of Feed