ODI World Cup 2023: वेन्यू को लेकर विवाद में पाकिस्तान के पास है तीन विकल्प

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 29, 2023, 05:20 PM IST

वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा के बाद वेन्यू को लेकर विवाद थमा नहीं है। पाकिस्तान ने चेन्नई में न खेलने की बात कही थी, लेकिन आईसीसी ने पूरी तरह से उसकी मांग को खारिज कर दिया। अब इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के पास 3 विकल्प हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल
  • वेन्यू को लेकर पाकिस्तान की नाराजगी
  • पाकिस्तान के पास है 3 ऑप्शन

भारत की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। क्रिकेट का यह महाकुंभ 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होकर 19 नवंबर को इसी मैदान पर खत्म हो जाएगा। 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के शेड्यूल आने के बाद से ही यह चर्चा आम है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

IND VS PAK WORLD CUP MATCH

भारत-पाकिस्तान (साभार-T20 World Cup)

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कुछ वेन्यू को लेकर आपत्ति जताई गई थी। उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ और चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने वेन्यू में बदलाव की मांग की थी, लेकिन आईसीसी की तरह से उनके इस आग्रह को खारिज कर दिया गया। अब जबकि पीसीबी अध्यक्ष पद का चुनाव जुलाई में होगा। इसके बाद इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कुछ आधिकारिक प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है।

End of Feed