PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने जा रहा है। पहला टेस्ट 21-25 अगस्त के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंड़ी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ऐसी प्लेइंग इलेवन होने वाली है जो आमतौर पर टेस्ट मुकाबलों में देखने को नहीं मिलती है। 28 साल बाद ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम इस तरह के प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (साभार-PCB)
इस बात की जानकारी तब सामने आई जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया कि स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद यह साफ हो गया कि पाकिस्तान टीम ऑल पेस अटैक के साथ रावलपिंडी टेस्ट में उतरेगी।
केवल पेस अटैक के साथ पाकिस्तान
28 साल बाद ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम टेस्ट मैच में केवल पेस अटैक के साथ उतरेगी। इससे पहले सितंबर 1995 में जब पाकिस्तान ने श्रीलंका की मेजबानी की थी तब टीम ऑल पेस अटैक के साथ उतरी थी। घरेलू टेस्ट में केवल दूसरी बार ऐसा होने वाला है। पाकिस्तान के पेस अटैक के साथ उतरने के पीछे का कारण यह है कि पिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर घास है और यह गति और उछाल में मदद करेगी। यही कारण है कि पाकिस्तान टीम अपनी पेस बैटरी पर भरोसा जता रही है।
पाकिस्तान की इस प्लेइंग इलेवन में अब स्पिन अटैक के नाम पर केवल सलमान अली आगा हैं, जिन्होंने अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में प्रति पारी औसतन केवल 12 ओवर फेंके हैं। हालांकि, टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी का मानना है कि सलमान अली आगा प्रमुख स्पिनर के तौर पर कारगर साबित हो सकते हैं।
