Pakistan Team Central Contract: पीसीबी ने जारी किया सेंट्रल कॉट्रैक्ट लिस्ट, स्टार खिलाड़ी को लगा झटका

Pakistan Team Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2024-25 के लिए सालाना सेंट्रल कॉट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। टीम से बाहर चल रहे बाबर आजम अब ए कैटेगेरी में हैं जबकि शाहीन शाह अफरीदी को नुकसान हुआ है।

Pakistan Team Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को 2024-25 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को ए वर्ग से हटाकर बी वर्ग में खिसका दिया जबकि सीनियर खिलाड़ियों फखर जमां, इफ्तिखार अहमद और ओसामा मीर को अनुबंध नहीं दिया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (24)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-PCB)

हाल में इंग्लैंड पर 2-1 से श्रृंखला में जीत हासिल करने के बावजूद टेस्ट कप्तान शान मसूद बी ग्रेड में बने हुए हैं। बोर्ड ने कुल 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिए हैं जबकि पिछले साल 27 खिलाड़ियों को अनुबंध पेश किया था।

End of Feed