पाकिस्तान में कप्तानी की 'चेयर रेस' जारी, 2023 वर्ल्ड कप के बाद ऐसे मची उथल-पुथल

Pakistan Cricket Team Captaincy Saga: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 2023 वर्ल्ड कप के खराब प्रदर्शन के बाद से जो कप्तान बदलने की रेस शुरू हुई थी वो अभी भी जारी है और इसमें अब एक बार फिर से शाहीन अफरीदी की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई और कब-कब कौन इस कुर्सी पर बैठा है।

Pakistan Cricket Team Captaincy Saga: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हो गया है और एक और कप्तान अचानक हटा दिया गया है। दरअसल टीम ने मोहम्मद रिजवान की जगह एक बार फिर से शाहीन अफरीदी को वनडे कप्तान नियुक्त कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 2023 वर्ल्ड कप के बाद से ये ही कहानी रही है जो कि अभी भा जारी नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि माने कप्तानों की एक चेयर रेस चल रही हो जिसमें हर राउंड के बाद नया चेहरा जो समय पर पहुंच जाए वो कुर्सी पर नजर आ रहा हो। आइए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई और कब-कब कौन इस कुर्सी पर बैठा है।

Pakistan cricket team captaincy saga

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदल रहे कप्तान (फोटो- AP)

2023 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के लिए खराब गया था। लगातार तीसरी बार आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बनाने में विफलता के बाद बाबर आजम को वनडे कप्तान के पद से हटाए जाने की पुष्टि हो गई थी। हालांकि, उम्मीदों के विपरीत, आजम ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी।

End of Feed