एशिया कप की मेजबानी को लेकर श्रीलंका से नाराज PCB ने उठाया ये बड़ा कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2023, 12:48 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी में साथ न मिलने से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नाराजगी जताई है और उसके साथ वनडे सीरीज खेलने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। एशिया कप की मेजबानी को लेकर फिलहाल पीसीबी अलग-थलग है। हाल ही में बीसीसीआई ने हाइब्रिड मॉडल के उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूरे एशिया कप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट से नाराज है और उसने इस देश में एक दिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।

PCB ON SRILANKA CRICKET

पीसीबी चीफ नजम सेठी (साभार-PCB & Sri Lanka)

सूत्रों ने कहा,‘इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच खटास पैदा होने का एक उदाहरण पीसीबी का श्रीलंका में अगले महीने एकदिवसीय श्रृंखला खेलने से इनकार करना है।’ पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। श्रीलंका ने इसके साथ ही वनडे श्रृंखला खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था।

End of Feed