Champions Trophy: नॉकआउट मुकाबले से पहले PCB ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के 3 मुकाबलों में बाधा आई थी। दो मुकाबले में तो टॉस भी नहीं हो पाया था और अब इन मुकाबलों को लेकर पीसीबी ने एक अच्छी खबर शेयर की।

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक 3 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी में बारिश की भेंट चढ़ा था। इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। बारिश की भेंट चढ़ने वाला आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का रहा जो 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इन मुकाबलों ने टीमों को तो नुकसान पहुंचाया ही फैंस के लिए भी मुश्किलें लेकर आया था, लेकिन अब पीसीबी ने फैंस के लिए एक अच्छी खबर शेयर की है।

Pakistan Cricket Board

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (साभार-X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को ऐलान किया कि रावलपिंडी में बारिश के कारण रद्द हुए दो चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए टिकट की पूरी राशि वापस की जाएगी। बारिश के कारण 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच और 27 फरवरी को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया था।

End of Feed