PSL Postpone: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के दसवें सीजन के बाकी बचे मैचों को तत्काल प्रभाव से अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। पीसीबी ने शुक्रवार को लीग के दसवें सीजन के बाकी बचे मैचों के आयोजन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह के बाद पीसीबी ने टूर्नामेंट को स्थगित करने का कदम उठाया है।
पाकिस्तान सुपर लीग
दुबई में होना था आयोजन
पाकिस्तान गुरुवार को ऐलान किया था कि पीएसएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन दुबई में किया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को ये खबर आई कि यूएई भारत के साथ संबंधों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को पीएसएल का आयोजन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनकार कर सकता है। ऐसे में दिन खत्म होते होते समीकरण बदल गए और पाकिस्तान ने पीएसएल को अनिश्चित काल के स्थगित करने का ऐलान कर दिया।
सीजन के बचे थे आठ मैच
पीएसएल के दसवें सीजन के 8 मैच बचे थे। जिसमें चार लीग और चार प्लेऑफ के दौर के मुकाबले थे। लेकिन अब इनका आयोजन अधर में अटक गया है। शुक्रवार सुबह आईपीएल के स्थगन के ऐलान के बाद शाम होते होते पीएसएल के भी स्थगन का ऐलान आधिकारिक तौर पर हो गया।
