चयनकर्ता बना प्लेयर! पाकिस्तान क्रिकेट में उठा हितों के टकराव का विवाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 10:28 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने भी हितों के टकराव का मामला आया है जहां जूनियर सिलेक्टर के टी20 लीग में खेलने पर सवाल उठ रहे हैं।

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के राष्ट्रीय जूनियर मुख्य चयनकर्ता सोहेल तनवीर को अमेरिका में चल रही टी20 लीग में खेलने की अनुमति देने के फैसले की काफी आलोचना हो रही है जिससे हितों के टकराव के सवाल भी उठ रहे हैं। तनवीर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम के लिए पाकिस्तान की युवा टीम की घोषणा करने के तुरंत बाद अमेरिकन प्रीमियर लीग (एपीएल) में खेलने चले गये। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि तनवीर को राष्ट्रीय जूनियर चयनकर्ता नियुक्त करते समय ही लीग में खेलने की अनुमति दी गयी थी।

Pakistan Cricket Selectors

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और सिलेक्टर

वहीब रियाज भी हैं पीएसएल में खेलने को तैयार

पाकिस्तान में सीनियर और जूनियर मुख्य चयनकर्ता और राष्ट्रीय चयनकर्ता के पदों पर वेतन दिया जाता है। तनवीर एपीएल में प्रीमियम पाक्स की ओर से खेल रहे हैं और लीग को अभी अमेरिकी क्रिकेट परिषद से मंजूरी मिलनी बाकी है। इस पूरे प्रकरण ने सीनियर मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज को फोकस में ला दिया है क्योंकि वह अगले साल फरवरी और मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने के लिए तैयार हैं। यह मोहम्मद हफीज के मामले से बिलकुल उलट है।

End of Feed