Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए PCB ने कर ली तैयारी, बताया किन जगहों पर होंगे मैच

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 29, 2024, 05:46 PM IST

Champions Trophy 2025 Venue: पाकिस्तान में आयोजित की जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक भारतीय टीम को जाने की मंजूरी नहीं मिली है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है।

Champions Trophy 2025 Venue: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कराची, लाहौर और रावलपिंडी को चुना है । भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये ‘हाइब्रिड मॉडल’ की अटकलों के बीच पीसीबी ने कहा है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होगा।पिछली बार इंग्लैंड में 2017 में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी मार्च में हो सकती है ।

IND vs PAK, Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ICC)

भारत ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है और ऐसी अटकलें हैं कि आईसीसी हाइब्रिड मॉडल का उपयोग करके भारत के मैच तटस्थ स्थान पर करा सकता है, अगर भारतीय टीम को सरकार से यात्रा की मंजूरी नहीं मिलती है तो। आईसीसी ने साफ तौर पर कहा है कि वह किसी सदस्य देश को उसकी सरकारी नीति का उल्लंघन करने को नहीं कहेगा ।

End of Feed