PAK vs SL: कप्तानी में साहिबजादा फरहान का विजयी आगाज, श्रीलंका को हराकर सीरीज पर किया कब्जा

पाकिस्तान ने नए कप्तान साहिबजादा फरहान के नेतृत्व में जीत के साथ आगाज किया। दूसरे टी20 मुकाबले में उसने श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

पाकिस्तान को गेंदबाजी में नया सितारा मिल गया, जिसके दम पर दूसरे टी20 मुकाबले में उसने श्रीलंका को 82 रन से हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 216 रन का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन इमरान रंधावा की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 20 ओवर में केवल 137 रन ही बना पाई। इमरान रंधावा ने 4 ओवर में केवल 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान को जीत दिला दी। रंधावा के अलावा सलमान मिर्जा ने 2 और सईम अयूब और शादाब खान ने 1-1 विकेट चटकाया।

pak vs sl t20

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (साभार-X)

श्रीलंका की फ्लॉप बल्लेबाजी

श्रीलंका को 216 रन का पीछा करने के लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन टीम 6 ओवर में केवल 35 रन ही जोड़ पाई। उसके बाद दबाव बल्लेबाजों पर आया। श्रीलंका की ओर से 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 33 रन की पारी महीश तीक्ष्णा ने खेली। तीक्ष्णा के अलावा चामिंडू विक्रमासिंघे ने 29 और कामिंदू मेंडिस ने 22 रन की पारी खेली।

End of Feed