IND U19 vs PAK U19: भारत को हराकर पाकिस्तान बना अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के अंतर से हराकर अंडर-19 एशिया कप का फाइनल जीत लिया। इस जीत के हीरो रहे अली रजा जिन्होंने 4 विकेट चटकाए जबकि बल्लेबाजी में समीर मिन्हास ने 172 रन की तूफानी पारी खेली।

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान ने भारत को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2025 जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 348 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन अली रजा की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम केवल 156 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 191 रन के अंतर से जीत लिया। एशिया कप फाइनल में यह किसी टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। अली रजा ने सर्वाधिक 4 जबकि मोहम्मद शायान और मोहम्मद सय्याम ने 2-2 विकेट चटकाए। इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के शतक की बदौलत 8 विकेट पर 347 रन बनाए।

IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान (साभार-ACC)

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका 31 के स्कोर पर लगा था। हमजा जहूर 14 गेंद पर 18 रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार बने। इसके बाद ओपनर समीर मिन्हास और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे उस्मान खान ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। 123 के स्कोर पर उस्मान 45 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए।

End of Feed