कराची: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट चौथे दिन के खेल की सामप्ति के बाद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने गुरुवार को अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 277 रन पर घोषित कर दी और पाकिस्तान के सामने मैच और सीरीज जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य रखा। जिसे हासिल करने उतरी मेजबान पाकिस्तान ने दिन का खेल होने से पहले 2 विकेट बगैर कोई रन बनाए गंवा दिए हैं। इमाम उल हक 0(6) रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड( साभार AP)
