PAK vs ZIM 2nd T20 Pitch Report: पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs ZIM 2nd T20 Pitch Report In Hindi: आज (3 December 2024) पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बुलावायो में खेला जाएगा। सीरीज के पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज करते हुए शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और आज वे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे जबकि जिम्बाब्वे के सामने सीरीज को बराबरी पर लाने की चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज पाक टीम ने गंवा दी थी। यहां जानिए आज होने वाले दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज 2024
  • आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच
  • बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा मुकाबला

PAK vs ZIM 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: मेजबान जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सामने होगी। पाकिस्तान-जिम्बाब्वे (Pakistan Vs Zimbabwe) दूसरा टी20 मुकाबला आज बुलावायो (Bulawayo) में आयोजित होने जा रहा है। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम ने 57 रन से जीतते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अगर आज पाकिस्तानी टीम जीतने में सफल रही तो वो सीरीज जीत लेगी, इससे पहले उसने वनडे सीरीज में भी जिम्बाब्वे को शिकस्त दी थी। इस टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है। जबकि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आघा (Salman Agha) हैं। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।

PAK vs ZIM 2nd T20 Pitch Report Today Match

पाकिस्तान-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आज जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले एक नजर डाल लेते हैं इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने के रिकॉर्ड पर। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आज तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 17 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं जिसमें मौजूदा सीरीज के पहले मैच में मिली जीत भी शामिल है। वहीं जिम्बाब्वे ने अब तक पाकिस्तान को सिर्फ 2 बार टी20 मैचों में मात दी है। अगर बात करें इन दोनों टीमों के बीच जिम्बाब्वे में हुए टी20 मैचों की, तो यहां इनके बीच 12 मुकाबले हो चुके हैं जिसमें 11 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं और जिम्बाब्वे अपने ही घर में सिर्फ पाकिस्तान को 1 बार हरा सका है। आज होने वाले दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी फैंस की नजरें उस्मान खान (Usman Khan), ओमेर यूसुफ (Omair Yousuf), कप्तान सलमान और पिछले मैच के हीरो तैयब ताहिर (Tayyab Tahir) सहित गेंदबाज सुफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) पर रहेंगी। जिम्बाब्वे टीम की बात करें तो उनकी उम्मीदें कप्तान सिकंदर के अलावा ओपनर तदिवांशे मरुमनी (Tadiwanashe Marumani), रेयान बर्ल (Ryan Burl) और वेलिंगटन मसाकाद्जा (Wellington Masakadza) पर टिकी होंगी।

End of Feed