PAK vs SL Pitch Report: एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs SL Pitch Report Today Match: आज (23 September 2025) एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अबु धाबी में होने जा रहा है। दोनों टीमें इससे पहले टूर्नामेंट में एक बार भी नहीं टकराई हैं। सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने अपना पहला मैच भारत के खिलाफ गंवाया था, जबकि श्रीलंका को बांग्लादेश ने मात दी थी। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। यहां हम जानेंगे पाकिस्तान-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट और अबु धाबी के मैदान से जुड़े आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2025, सुपर-4 राउंड
  • आज सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच
  • पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 मुकाबला अबु धाबी में होगा

Asia Cup 2025, PAK vs SL T20 Pitch Report In Hindi Today Match: एशिया कप 2025 में अब सुपर-4 राउंड के मुकाबले रफ्तार पकड़ चुके हैं। अब इस राउंड में फाइनल की रेस में आगे बढ़ने के लिए आज आमने-सामने होंगी पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) की टीमें। ये मैच अबु धाबी (Abu Dhabi) में भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप 2025 में एक भी मैच नहीं हुआ है क्योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप में थे। सुपर-4 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त मिली। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम को सुपर-4 में अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों को इस राउंड में पहली जीत की दरकार है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हैं सलमान आगा (Salman Agha), जबकि श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं चरिथ असलंका (Charith Asalanka)। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोचक हो सकता है।

PAK vs SL Pitch Report Today Match In Asia Cup 2025

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट (Instagram)

पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 13 बार पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल हुई है। जबकि 10 मैचों में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया है। यूएई की जमीन पर एशिया कप खेला जा रहा है। यहां पर अब तक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 7 टी20 मैच हुए हैं जिसमें 4 मैचों में पाकिस्तान जीता है, वहीं श्रीलंका को यहां 3 मैचों में जीत मिली है।

End of Feed