PAK vs SL 1st Test Day 2 Highlights: पाकिस्तान ने बनाई श्रीलंका के खिलाफ पकड़, पाकिस्तान के डेब्युटेंट चमके

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

रावलपिंडी: पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की शृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 434 रन बनाकर पारी घोषित की और इसके बाद श्रीलंका के 114 रन तक तीन विकेट झटक लिए। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 26 ओवर पहले ही रोकना पड़ा। श्रीलंका पहली पारी में अब भी 320 रन पीछे है जबकि उसके सात विकट शेष हैं।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

शाकिब खान ने चटकाए 2 विकेट

पाकिस्तान की ओर से इस मैच में पदार्पण करने वाले चार खिलाड़ियों में शामिल शाकिब खान ने 54 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें नयी गेंद से अनुभवी मोहम्मद अब्बास का अच्छा साथ मिला। दोनों ने अपने-अपने दूसरे ओवर में एक-एक विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 12 रन कर दिया। साकिब ने इसके बाद लाहिरू उदारा को 42 रन के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक कामिंदु मेंडिस 40 और धनंजय डी सिल्वा 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी थी।

End of Feed